― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरनगर पंचायत कजगांव में जगह-जगह लगा कूड़े-कचरों का अम्बार

नगर पंचायत कजगांव में जगह-जगह लगा कूड़े-कचरों का अम्बार

जौनपुर। सरकार लाखों के फंड खर्च कर सफाई अभियान चलाकर नगरों को स्वच्छ व सुन्दर रखने का बराबर मिशन चला रही है। वहीं नगर पंचायत कजगांव में सफाई अभियान को पुरी तरह से मुँह चिढ़ा रहा है। यहां कि सफाई महज खाना पुर्ति तक सिमट कर रह गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में आज भी जगह-जगह कुड़े व कचरों का अम्बार लगा हुआ है। जिसके चलते आस-पास पूरी तरह से नरकीय बना हुआ है। जहां एक तरफ उक्त नगर पंचायत में साफ-सफाई करने के लिए दर्जनों से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति कि गयी है। वहीं दूसरी तरफ सफाई कर्मी के द्वारा साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है। ऐसी स्थिति में देखा जाए तो सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान उक्त नगर पंचायत में पुरी तरह से यहाँ विफल देखने को मिलता रहा है। एक कहावत है कि अगर सरकार डाल-डाल तो नगर पंचायत पात-पात यह नगर पंचायत अपने इस प्रकार के कारनामा को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता हैं। यहां सफाई न होने के कारण लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान है तथा लोगों को डेंगू, मलेरिया आदि तमाम घातक बीमारियां होने का डर बना रहता है। इस प्रकार के समस्या के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है।

Share Now...