जौनपुर। जिला आयुष समिति की बैठक सोमवार की शाम को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता, उनकी समय सीमा आदि को लेकर चर्चा हुई। शाहगंज के धौरइल में निर्माणाधीन आयुष अस्पताल में गड़बड़ी का मुद्दा उठने पर जांच का निर्देश एसडीएम शाहगंज को दिया गया। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसका निर्माण करीब 30 लाख की लागत से हो रहा है। बैठक में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय धौरइल के भवन निर्माण में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किए जाने का ममाला उठा। सीएनडीएस जल निगम नगरीय से बनने वाले इस अस्पताल के बारे में पता चला कि यहां जिस मानक का ईंट लगाया जाना है वह नहीं लगा है। जाली जो लगी है वह अभी से टूटने लगी है। नियम के अनुसार, यहां लोहे की जालियां लगनी हैं, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने कोरमपूर्ति करने के लिए सीमेंट की जाली लगवा दिया है। आयुष विभाग में इसकी शिकायत वहां के चिकित्साधिकारी ने भी की है। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल कार्यदायी संस्था से जवाब मांगा और जांच के निर्देश दिए। जांच एसडीएम शाहगंज करेंगे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष ने राष्ट्रीय आयुष मिशन से संचालित कार्यक्रमों के सापेक्ष जनपद में क्रियान्वयन की स्थिति को पीपीटी के माध्यम से समिति को बताया। जिलाधिकारी ने 50 बेडे एकीकृत आयुष चिकित्सालय की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता, आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के लिए मिली भूमि की खतौनी में नामान्तरण, आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भूमि पर कब्जे संबंधित विवाद का निस्तारण, कुछ आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के विधायक निधि से विद्युत कनेक्शन एवं ग्राम प्रधान स्तर से पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जौनपुर डॉ. कमल, जिला होम्यो पैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा अवस्थी सहित अन्य मौजूद थे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
धौरइल में निर्माणाधीन आयुष अस्पताल की होगी जांच

Previous article


