― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधोखे से शादी व दहेज उत्पीड़न को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

धोखे से शादी व दहेज उत्पीड़न को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। धोखे से शादी करवाने, दहेज तथा शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न को लेकर थाना प्रभारी लाइन बाजार द्वारा इस मामले को गंभीरता से न लेने के संबंध में एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दिया गया। दिए गए ज्ञापन में पीड़िता रचना यादव निवासी सीहीपुर ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 14 जुलाई 2022 को हिंदू धर्म की रीति रिवाज से जनपद आजमगढ़ के थाना बरदह के गांव में यादव बिरादरी के हरि यादव पुत्र रविंद्र यादव के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने उपहार स्वरूप काफी सामान दिया था और करीब 7-8 लाख रुपए खर्च भी हो गए थे। शादी के दूसरे दिन वह विदा होकर अपने ससुराल गयी। वहां पर डेढ़ माह रहने के पश्चात अपने मायके वापस आ गई। दोबारा ससुराल वापस आने पर उसकी सास रेखा देवी व ससुर रविंद्र यादव उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे तथा दोबारा दहेज में 4 लाख नकद एवं चार पहिया वाहन की मांग करने लगे जिस पर उसने कर्ज का हवाला देकर और दहेज लाने में असमर्थता जाहिर की तो ससुराल वाले मारपीट पर आमादा हो गए। जब इस बाबत इसकी शिकायत उसने अपने पति हरि यादव से की तो उसने बताया कि मैं उनकी औलाद नहीं हूं मैं केवल इस परिवार का नौकर मात्र हूं। रविंद्र यादव ने धोखा देकर मुझसे शादी की है। उत्पीड़न तथा धोखेबाजी से शादी की जानकारी राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह को हुई तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर  दोषियों को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है।

Share Now...