यशराज फिल्म्स की हिट फ्रेचाइजी फिल्म ‘धूम-4’ को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले ही दावा किया गया था कि रणबीर कपूर की इस फिल्म में कियारा आडवाणी की एंट्री हो सकती है। कहा तो ये भी जा रहा था कि बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर अयान मुखर्जी फिल्म ‘धूम 4’ को बनाने वाले हैं। इसी बीच फिल्म ‘धूम 4’ को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि फिल्म ‘धूम 4’ इस बार विक्की कौशल की एंट्री हो गई है। विक्की कौशल फिल्म ‘धूम 4’ में एक पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले हैं। पीपिंग मून की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विक्की कौशल ने फिल्म ‘धूम 4’ को लेकर हाल ही में आदित्य चोपड़ा से मुलाकात की है। इस दौरान विक्की कौशल ने एक और प्रेजेक्ट पर डिस्कशन किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘धूम 4’ के अलावा विक्की कौशल वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल फिल्म ‘धूम 4’ में अभिषेक बच्चन को रिप्लेस कर सकते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि इस बार धूम 4 में अभिषेक बच्चन नहीं नजर आने वाले हैं। फिल्म में विक्की कौशल भी पुलिसवाला बनकर चोर पुलिस का खेल खेलते नजर आएंगे। इस खबर ने फिल्म ‘धूम 4’ और विक्की कौशल के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। हालांकि मेकर्स ने अब तक भी इस खबर पर अधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में फिल्म ‘धूम 4’ को लेकर कोई भी कयास लगाना थोड़ी जल्दबाजी होगी।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
धूम 4 में एक्शन का तड़का लगाएंगे विक्की कौशल



