― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जौनपुर धारा,गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के विद्यालयों में बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। थाने पर थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने ध्वज फहराया तो ग्रामोदय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनोद राय ने तिरंगा झंडा फहराया। मदरसा रफीकुल इस्लाम में प्रधानाचार्य राहिल ने झंडारोहण किया। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य कमलेश ने तथा प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधान नवीन साहू ने झंडारोहण किया। सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में डॉ. अरविंद सिंह ने झंडारोहण किया। बीडी इंटर कॉलेज गोविंदपुर मनिहा में प्रधानाचार्य अजय सिंह ने झंडारोहण किया। आसपास के क्षेत्र के आम जन ने भी अपने-अपने आवास हंसा प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराया तथा आपस में मिठाइयां भी बांटी।

Share Now...