Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधान क्रय केन्द्र संबन्धित बैठक संपन्न

धान क्रय केन्द्र संबन्धित बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अमित द्विवेदी ने बताया कि जनपद में कुल 138धान क्रय केंद्र बनाए गए है, धान की खरीदारी 1नम्बर से शुरू की जाएगी। इस वर्ष शासन के द्वारा धान का समर्थन मूल्य-धान कामन रुपए 2369 प्रति कुंतल और धान ग्रेड-ए 2389रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि धान क्रय के संबंध में समस्त तैयारियां समय से पहले पूर्ण कर ले, किसानों की किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने समस्त क्रय संस्थाओं को निर्देशित किया कि दीपावली से पहले 10हजार किसानों का पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, एआर कोपरेटिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Share Now...