Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधरती पुत्र के रूप अमर रहेंगे नेता जी : नीरज पहलवान

धरती पुत्र के रूप अमर रहेंगे नेता जी : नीरज पहलवान

  • डाक बंगले पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह का मनाया जन्मदिन

जौनपुर धारा, केराकत। नगर के डाक बंगले पर बुधवार की सुबह सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में पूर्व रक्षा मंत्री व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता नीरज पहलवान ने कहाकि संघर्षों के प्रतीक रहे नेताजी धरतीपुत्र के रूप में अंतिम दम तक प्रयास करते रहे। किसान, नौजवान, मजदूर व शोषित पीड़ित की आवाज के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने शहीदों के सम्मान को बढ़ाने के साथ ही देश की मजबूती के लिए परमाणु करार डील का भी समर्थन करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। नेता जी आज हमारे बीच नहीं रहे पर उनके द्वारा किए गये कार्यों को देश हमेशा हमेशा याद करता रहेगा। इस अवसर पर सुरेश यादव, डॉ. हरिनाम, भानु प्रताप, कमलेश यादव, विनय सरोज, सभाजीत विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, नायब, सुनील यादव, डॉ. विनोद, विशाल साहू, जगपत यादव, प्रमोद गौड़, धर्मेंद्र कुमार, जगदीश यादव, उमा शंकर जैन, सुभाष यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल, आजाद कुरैशी, सरोज निषाद, विजय दत्त मौर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन मंडल ने किया।

Share Now...