― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजन'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस हुईं रोड एक्सीडेंट का शिकार

‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस हुईं रोड एक्सीडेंट का शिकार

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का कुछ लोगों जी-जान लगा कर विरोध कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों फिल्म देखने के बाद मूवी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ‘द केरल स्टोरी’ पर हो रहे हैं विवाद पर अभी तक कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए है। कुछ राज्यों में फिल्म को कर दिया और कई जगहों पर इस फिल्म कि रिलीज पर रोक लगा दी है। ऐसे में भी फिल्म ऊप ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। हाल ही में ‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा का रोड़ एक्सीडेंट हुआ था।

बता दें कि अदा शर्मा इस समय अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन 14 मई को हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने के लिए करीमनगर जाने वाले थे, लेकिन उनका रोड एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद से कुछ लोगों का कहना है कि ये एक्सीडेंट नहीं है एक्ट्रेस और डायरेक्टर को जान से मारे की कोशिश की गई है पर सच्चाई क्या है ये तो अभी किसी को पता नहीं चली है। अब अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

अदा शर्मा का हेल्थ अपडेट

अदा शर्मा ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा,’दोस्तों मैं ठीक हूं, हमारे एक्सीडेंट को लेकर आने वाली खबरों की वजह से बहुत सारे मैसेजेस मिल रहे हैं। पूरी टीम और हम सब ठीक हैं कोई चिंता की बात नहीं है। आप सबके प्यार के लिए धन्यवाद।’ इससे पहले ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर ने रोड एक्सीडेंट को लेकर जानकारी दी थी। फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म में अदा शर्मा के साथ योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी भी लीड रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म का डायरेक्शन सुदीप्तो सेन ने किया है और इसके प्रोड्यूसर विपुल शाह हैं।

Share Now...