― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो पक्षों में जमकर चली ईट व लाठिया, विडियो वायरल

दो पक्षों में जमकर चली ईट व लाठिया, विडियो वायरल

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के मखदुपुर (कनुवानी) गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर ईंट व लाठिया चली, जिसका विडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दो मिनट बीस सेकेंड का है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक को जमीन पर पटककर उसपर ईंट से हमला किया जा रहा हैं। जिसके जवाब ने जमीन पर गिरा युवक हाथ ने डंडा लिए खड़ी बाइक पर पिट रहा है। हालंकि दोनो पक्षों से ईंट से जमकर मारपीट होते दिख रहा है। घटना का वीडियो एक्स हैडल के सोसल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मुवâदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

दो युवकों को पीटकर किया घायल, दी तहरीर

क्षेत्र के देवाकलपुर गांव ने स्थित अंबेडकर पार्क में शुक्रवार की सुबह विपिन कुमार आसपन दोस्त अजीत के साथ बैठा हुआ था कि तभी चार से पांच की संख्या में गांव के ही मनबढ़ लोगो ने लाठी डंडा व चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जब तक कुछ समझ पाते की लोगो ने पीटकर घायल कर दिया। घायलावस्था में युवक कोतवाली पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस घायल युवकों को उपचार हेतु सामुदायिक केंद्र भेज मिली तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।

Share Now...