― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

जौनपुर। बीआरपी इण्टर कॉलेज की 111वीं दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य समापन मुख्य अतिथि टी.डी.पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राम आसरे सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नेहरू इंटर कॉलेज कुवरदा के डॉ.राकेश कुमार सिंह के उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.सुभाष चंद्र सिंह ने की। समारोह का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अतिथिगणों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि कहा कि कबड्डी, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, 400 मीटर रिले रेस सहित सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। विशिष्ट अतिथि ने माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षण तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की सराहना की। अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुभाषचंद्र सिंह ने कहा कि आज के दौर में खेल और शिक्षा दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं तथा विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे एवं अंतिम दिन सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्गों में 400मीटर रिले रेस, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, कुर्सी दौड़ और कबड्डी की प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं, जिनमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विजेताओं को अतिथिगणों द्वारा मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन समारोह के अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य भूमिका वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक आदरणीय प्रधानाचार्य डॉ.प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, खेलकूद प्रभारी प्रकाश चंद्र यादव, सह प्रभारी ऋषि श्रीवास्तव, व्यायाम शिक्षक रविंद्र यादव तथा शिक्षकों में विमल श्रीवास्तव, रामानुज जायसवाल, राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रेम कुमार यादव, अनिल कुमार, अजीत कुमार, विद्यानिवास मिश्र, कुमार संजीव कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सरोज, बृजेश मौर्य, जितेंद्र वर्मा, राहुल, मांधाता यादव, सुनील कुमार पांडे, धर्मजीत भास्कर सहित आदि का विशेष योगदान रहा।

Share Now...