― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरदो टीमों के खेल से सौहार्द और बढ़ता है -प्रभाकर

दो टीमों के खेल से सौहार्द और बढ़ता है -प्रभाकर

  • स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वावधान में स्थानीय नार्मल स्कूल के मैदान पर शनिवार को स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता में केराकत स्पोर्टिंग क्लब तथा यूनाईटेड क्लब मुबारकपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमें खिलाड़ी एक दूसरे पर आक्रमक हमले पर हमला करते रहे। खेल का शुभारंभ सोनार समाज के अध्यक्ष प्रभाकर उर्फ राजू सेठ ने सहयोगियों संग खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबाल को किक मारा और खिलाड़ियों का पीठ थपथपाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी ईमानदारी से खेल खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करें जिससे अपना नाम रोशन करें और खिलाड़ियों के बीच और सौहार्द व पहचान बने। खेल के पहले हाफ के 5 मिनट पर मुबारकपुर की टीम ने एक गोल करके बढ़त हासिल कर लिया। फिर खेल के 25वें मिनट पर मुबारकपुर की टीम ने एक और गोल मारकर 2 गोल से बढ़त बना लिया। खेल और आक्रामक हो गया। दूसरे हाफ के थोड़े देर में केराकत ने एक गोल मारकर अपना भी झंड़ा गाड़ दिया। खेल के आखिरी में मुबारकपुर ने फिर एक गोल मारकर 3-1 से विजयी घोषित हुई। निर्णायक राजेश यादव (मिश्रा) रहे। खेल के कुशल कमेंट्रेटर वीरेन्द्र उर्फ वीरू यादव रहे। खेल के कोच जीशान हैदर, स्वतन्त्र कुमार यादव रहे। इस मौके पर मनोज कमलापुरी, बेचू यादव, जयसिंह चौहान, योगेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। संयोजक दूधनाथ यादव, उपाध्यक्ष सुशील सोनकर, सचिव सत्यनारायण सोनी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...