Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर लोक जन सेवा...

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर लोक जन सेवा फाउंडेशन ने किया रक्तदान

जौनपुर। लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट संस्था में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन व विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर सेवा पखवाड़े लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट जौनपुर के द्वारा जिला अस्पताल जौनपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सभी ने भगवान श्रीराम से प्रधानमंत्री के दीर्घ आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम में लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने शिविर में आए रक्तदाताओं को संस्था का सर्टिफिकेट जूस फल बिस्कुट देकर उन सभी की प्रशंसा की संस्थापक ने लोगो से अपील की आपके एक यूनिट रक्त से 3-4लोगों की जान बच सकती है। क्योंकि रक्त को प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, और रेड ब्लड सेल्स में विभाजित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम संस्था के उपाध्यक्ष सतीश निषाद सचिव सत्यम प्रजापति महामंत्री राजा अग्रहरि, हर्ष वर्मा, राघव अग्रहरि, सूरज ब्लड बैंक से उच्चाधिकारी एवं समस्त ब्लडबैंक के स्टॉप ने कार्यक्रम में शामिल हुए।