Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदेशी शराब की जमकर हो रही ओवर रेटिंग

देशी शराब की जमकर हो रही ओवर रेटिंग

  • निर्धारित समय से पूर्व ही खुला रहता है कुरेथू का ठेका

जौनपुर धारा, केराकत। प्रदेश की योगी सरकार जहां हर विभाग के निष्पक्ष होने का दावा कर रही है, वहीं जौनपुर का आबकारी विभाग आंख मुंदने का ढोंग कर रहा है। जिसमें सरकार के नियमों की अनदेखी की जा रही है। केराकत तहसील क्षेत्र में शराब के दुकानों के खुलने व बन्द होने के नियमों को ताख पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार देशी शराब के ठेकों को सुबह दस बजे से लेकर रात दस तक संचालित करने का विभागीय आदेश है। लेकिन गौराबादशाहपुर थानान्तर्गत कुरेथु चौराहे पर संचालित ठेके पर सुबह छः बजे से ही शराबियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। वहीं आस-पास की दुकानों पर भी लोग खुलेआम शराब पीकर आपस में झगड़ते देखे जातें है। इस सम्बंध में जब जौनपुर के आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दी गयी तो उन्होंने ठेका संचालक पर जुर्माना लगा देने की बात कह दी व निर्देशित किया कि आगे से शिकायत मिलने पर ठेके का लाइसेंस रदद् कर दिया जायेगा।

Share Now...