― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदुकान में चोरों ने घुस कर हजारों का माल किया पार

दुकान में चोरों ने घुस कर हजारों का माल किया पार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जाफराबाद थाना क्षेत्र इमलो पाण्डेपट्टी बाजार में शुक्रवार की देर रात चोरों ने दुकान में घुस कर हजारों का माल पार कर दिया। जानकारी के अनुसार पिण्डरा मठे गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद निषाद पुत्र स्व.धनराज निषाद की इमलो पांडेपट्टी में टी-स्टाल व जनरल स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को 8बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए। रात को चोरों ने छत के रास्ते से दुकान में घुस कर  चोरी करने के बाद अंदर से दरवाजे को बंद कर दिया।राजेन्द्र प्रसाद जब सुबह दुकान खोलने के लिए आये तो देखा अंदर से दरबाजा बन्द था। दरवाजा को तोड़ा तक पता चला कि चोरी हो गई है। इतने में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। राजेन्द्र ने बताया कि हैमर मशीन, नगद छ सौ रुपया, पैन कार्ड, आधार कार्ड चोर उठा ले गया।

Share Now...