Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरदुकानों के सामने रखें डस्टबिन अन्यथा होगी कार्रवाई

दुकानों के सामने रखें डस्टबिन अन्यथा होगी कार्रवाई

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर स्थित जितने भी दुकानदार है जिनके यहां खाने पीने का सामान बिकता है या ठेले खमोचे वाले अपने दुकानों के सामने डस्टबिन अवश्य रखें तथा कूड़ा उसी में डालें। कूड़ा इधर फेंकने पर या नालियों में डालने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उक्त बातें नगर पंचायत ईओ डॉ. अनुपम सिंह ने विशेष रूप से चलाये जा रहे स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत नगर पंचायत में खुली नालियों की सफाई करवाते समय दुकानदारों से कही। सफाई के दौरान नालियों की सफाई करवाने के पश्चात नालियों में ब्लीचिंग पाउडर, मैलाथियान का छिड़काव भी किया गया। इस दौरान रविंद्र यादव, विपिन सोनकर एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

छात्रा से हुई छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, पवांरा। थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की महिला ने थाने पर तहरीर दी कि मेरी बेटी (15) शन्िावार की सुबह पास में ही स्थित एक कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। गांव के ही सोनू ने उसके साथ छेड़खानी किया और आये दिन गौरव सिंह की बाइक पर बैठकर ये हरकतें करते हैं। मेरी बेटी ने घर आकर   मुझसे सारी बातें बतायी। पुलिस छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर उपरोक्त दोनों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

लावारिस मिला चार साल का बच्चा

जौनपुर धारा, खुटहन। बिशुनपुर चौराहे के बगल सुइथाखुर्द गांव में शनिवार को एक चार वर्षीय बालक लावारिस पाया गया। वह अपना नाम गुलाब और पिता का नाम रामचंदर ही बता पा रहा है। गांव और पता उसे मालूम नहीं है। ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद भी उसका पता ज्ञात नहीं हो सका। मामले की सूचना पर गांव पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बच्चे से बातचीत के बाद उसे थाने ले आये। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उसके बिषय में ज्ञात हो तो थाना और क्षेत्राधिकारी के सीयूजी नंबर पर सूचना दें।