जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भड़ेरी स्थित ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। जानकारी के अनुसार दीवार के बगल में ही परी 4 वर्ष नेहा 8वर्ष और 15वर्षीय शिवम बैठे थे। दीवार अचानक गिर गई जिसमें 4 साल की परी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेहा की हालत नाजुक बनी हुई है। नेहा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं शिवम को हल्की चोटें आई थी। जिसका उपचार सीएससी पर ही कर दिया गया। मृतक और घायल जलालपुर थाना क्षेत्र के बिंदे पराऊगंज के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके से भट्ठा संचालक ऋषि सिंह और महेंद्र सिंह फरार हो गए हैं। हादसे से मृतक के परिजन में कोहराम मचा है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
दीवार गिरी मासूम की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर

Previous article


