जौनपुर धारा,जौनपुर।राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के निर्देश पर विकास खण्ड-करंजाकला के परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला सुनील यादव(मम्मन) के कर कमलों द्वारा ट्राईसाइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण का वितरण जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा पेंशन, दुकान लोन, शादी अनुदान, यूडीआईडी कार्ड के विषय में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा कुल 62 ट्राईसाइकिल, 07स्मार्ट केने, 02हियरिंग एड एवं 02व्हीलचेयर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी डॉ.रामकृष्ण यादव ने किया। इस दौरान प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी विनोद सहाय श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी आकाश यादव, सहायक विकास अधिकारी मुकेश कुमार कन्नौजिया, ग्राम पंचायत अधिकारी नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अमित सोनकर, प्रमोद कुमार यादव, अवधेश यादव, संजीव मौर्य, मुकेश मौर्य, हरेन्द्र प्रताप यादव, नवनीत सिंह, विश्राम बिन्द तथा सफाई कर्मचारी संघ के ब्लक अध्यक्ष मंगला प्रसाद यादव, सुनील राव, जंगबहादुर यादव, अंजनी मौर्य तथा विकास खण्ड के एकाउन्टेन्ट जितेन्द्र श्रीवास्तव तथा घनश्याम भारती, वरिष्ठ सहायक तथा राहुल राजभर कम्प्यूटर आपरेटर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
दिव्यांगजनों में ट्राईसाइकिल सहित अन्य उपकरणों का वितरण

Previous article

