― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरथम गया चुनावी शोर, अब मतदाता वोटिंग की ओर

थम गया चुनावी शोर, अब मतदाता वोटिंग की ओर

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत जौनपुर में 25 मई को मतदान होना है। मतदान से पूर्व गुरुवार की शाम प्रचार का शोर थम गया। शाम पांच बजे तक प्रचार की छूट थी। अब प्रत्याशी डोर-टु-डोर जाकर वोट की अपील करेंगे। जौनपुर लोकसभा सीट पर इस सपा और बसपा में कांटे की टक्कर हैं।लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छठे चरण में होने वाले मतदान से पूर्व गुरुवार की शाम प्रचार का शोर थम गया। शाम पांच बजे तक प्रचार की छूट थी, उसके बाद प्रत्याशी डोर-टु-डोर जाकर वोट की अपील करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर छठे चरण में मतदान होना है। इधर, अन्तिम समय में राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार अभियान चरम पर है। लोकसभा सीट के लिए जिले के 09 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रचार के अंतिम दौर में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। गठबंधन प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा व प्रिया सरोज के पक्ष में अखिलेश यादव ने अन्तिम दिन प्रचार रैली के माध्यम से किया। लोकसभा के छठें चरण के लिए मतदान को लेकर चुनाव प्रचार प्रसार का शोर गुरूवार की शाम थम गया। इसके बाद उम्मीदवार के साथ-साथ समर्थक अब डोर टू डोर संपर्क साधने में जुट गए हैं। इसके अलावा बूथ एवं वोट मैनेजमेंट का भी दौर प्रारंभ हो गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में अपनी ताकत झोंक दी और दिनभर प्रचार गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रहीं। दिनभर लाउडस्पीकर से बजते चुनावी नारे व चुनावी गीत के शोर से लोग थक चुके थे। चुनावी भोंपू की आवाज बंद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही सभी प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेनिग करने के साथ बूथ मैनेजमेंट में लग गए हैं। हर उम्मीदवार मतदाता सूची हर बूथ तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए कार्यकर्ताओं को नए-नए टिप्स दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं को युद्धस्तर पर काम करने के साथ ही मतदान केंद्रों तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने समर्थक वोटरों को पहुंचाने का निर्देश दे रहे हैं। एक बूथ पर कितने कार्यकर्ता रहेंगे इसकी रणनीति बन रही है। कार्यकर्ता मुस्तैदी से वोट डलवाएंगे, इसके लिए खर्चे पानी की भी व्यवस्था हो रही है।

Share Now...