जौनपुर धारा,जलालपुर। जौनपुर देवों के देव महादेव त्रिपुरारी शंकर की नगरी त्रिलोचन महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन भोर से ही शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के गगन भेदी नारो से पूरा मंदिर गूंजायमान रहा। श्रद्धालु शिवभक्तों ने भोर से ही लाइन में लगकर बेलपत्र, धतूरा, गन्ना, अक्षत, रोली, धूप, अगरबत्ती दूध आदि लेकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। इस शुभ दिन माता पार्वती और महादेव का पवित्र विवाह संपन्न हुआ था। मेले में मिठाइयों एवं धरेलू सामानो की दुकानों पर खरीददारी करते हुए भारी भीड़ देखी गयी। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस बल एवं पीएसी तथा महिला कांस्टेबल की व्यवस्था की गई थी। पवित्र सरोवर में श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए रस्से बाधने के साथ-साथ नाव की व्यवस्था की गई थी। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सी सी कैमरे से मेले की निगरानी की जा रही थी। उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी केराकत ने मेले का जायजा लिया। वही थाना प्रभारी राजेश यादव अपने हमराहियो के साथ मेले का बराबर चक्रमण करते रहे। इसके आलावा ग्रामीण क्षेत्रो के शिव मंदिरो पर भी शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया और जगह-जगह ओम नमः शिवाय का जाप करके भण्डारे का आयोजन किया। पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था के चलते मेले मे कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और मेला सकुशल संपन्न हो गया।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
त्रिलोचन महादेव मंदिर पर आस्था का उमड़ा जन सैलाब
