Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतेजी से फैलने लगा है डेंगू, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

तेजी से फैलने लगा है डेंगू, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

जौनपुर। जनपद में डेंगू के मरीजों में लगातार हिजाफा हो रहा है, शनिवार को तीन और मरीज मिले। जिले में पीड़ितों का आंकड़ा 39 पहुंच गया है। सबसे अधिक केराकत में छ: मरीज पाए गए हैं। अस्पतालों में वायरल फीवर के साथ ही डेंगू, मलेरिया आदि बीमारी से पीड़ितों की भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को एक मरीज मुफ्तीगंज के भौंसिंहपुर, एक केराकत और एक रामपुर के सिकरौर गांव में मिला। जनवरी से अब तक डेंगू के कुल 39 मरीज हो चुके हैं। सवार्धिक प्रभावित ब्लाक केराकत में कुल छह केस, नगर पालिका परिषद में चार, बदलापुर, डोभी, जलालपुर में तीन-तीन डेंगू के मरीज की रिपोर्ट हुई है। पिछले वर्ष अब तक 113 डेंगू मरीजों की तुलना में इस वर्ष अभी तक 39 मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि अक्टूबर व नवंबर में डेंगू का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक वायरल रोग है। इसका मच्छर कूलर, गमला, फ्रिज की ट्रे, प्लास्टिक, शीशे आदि के कंटेनर टब, मग, कप, बाल्टी, गिलास, हौद, खुली हुई टंकी आदि में रुके पानी में प्रजनन करता है और नम, अंधेरी जगहों, घरों में बेड के नीचे, आलमारी के पीछे, कूड़े कबाड़ आदि में छिपा रहता है और अपने परिवेश के आस पास ही अधिक संक्रमण फैलाता है।