― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरतुलसी की एक-एक चौपाई है महामंत्र : स्वाती शुक्ला

तुलसी की एक-एक चौपाई है महामंत्र : स्वाती शुक्ला

  • उटरुकला गांव में चल रही रामकथा में उमड़ी भक्तों की भीड़

जौनपुर धारा,नौपेड़वा। श्रीराम कथा वाचिका किशोरी स्वाती शुक्ला ने कहा कि गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित रामचरित मानस की एक-एक चौपाई महामंत्र है। यह रामचरित मानस परिवार को एकसूत्र में पिरोने की सीख देती है। इसीलिए भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। स्वाती गुरुवार की शाम बक्शा विकास खण्ड के उटरुकला सती माई हियादगंज पोखरा के पास आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन भक्तों के बीच कही। कथा श्रवण कराते हुए उन्होंने कहा कि कलयुग में धरा पर सिर्फ महापराक्रमी हनुमान का वास है। हनुमन्त लाल का पूजन करने वाले का शत्रु बालबांका भी नही कर सकता। उन्होंने कहा कि रामकथा सुनने मात्र से समस्त कष्टों का निवारण हो जाता है। उन्होंने प्रभु राम की सुन्दरता का वर्णन करतें हुए कहा कि राम की सुंदरता देख दुश्मन भी होश खो देता था। इस दौरान बाबा राजा सिंह, महाबीर यादव, श्याम बहादुर यादव, आनन्द यादव, अभिनय सिंह सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहें।

Share Now...