Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर। जिले के शास्त्री कान्वेंट स्कूल ओलन्दगंज में राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन स्कूल फॉर हैंडीकैप्ड एण्ड रिहैबिलिटेशन सेंटर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा(सीआरई) कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रेनर सुनील कुमार गुप्ता ने समावेशी शिक्षा पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह नीति अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के संचालन में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर संदीप और व्यवस्थापक प्रमोद माली ने अहम योगदान दिया और पूरे आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। प्रशिक्षण सत्र में नसीम, त्रिभुवन सिंह पटेल,विनोद यादव, सचिन कुमार गुप्ता, रजनीकांत मौर्य, बदरू निशा और रिनु सिंह सहित कुल 56प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।