जौनपुर धारा, मछलीशहर। ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा लाइन हानि को कम किये जाने के निर्देश पर कस्बा मछलीशहर में अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्रा एवं जे.ई. अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा मछलीशहर कस्बे के मोहल्ला कायस्थाना एवं कोतवाली में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 3 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। उपरोक्त चेकिंग अभियान से मछलीशहर क्षेत्र के कटियामारों में भय का माहौल बना रहा। मछलीशहर के अधिशासी अभियंता रामानन्द मिश्रा द्वारा उपभेक्तओं से ईमानदारी से बिजली उपभेग करने की अपील की गई तथा इस प्रकार के चेकिंग अभियान को आगे भी चलाये जाने की बात कही गयी। उक्त चेकिंग टीम में लाइनमैन रमाकांत, हूबलाल, ज्ञानेंद्र कुमार, फिरोज अहमद, सबरे आलम आदि शामिल रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
तीन के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

Previous article


