― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतिरंगा के सम्मान में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली

तिरंगा के सम्मान में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली

जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण में डीएम डॉ.दिनेश चंद्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर अम्बेड़कर तिराहा होते हुए गांधी तिराहे पर समाप्त हुई। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी और अम्बेडकर तिराहे पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। रैली में मदरसा जामियॉ मोमिया लिलवनात सिपाह, मदरसा रफीकुल इस्लाम गौराबादशाहपुर, मदरसा हकिमुउलूम बागेअरब सिपाह, जनककुमारी इण्टर कालेज, टी.डी.कालेज, बीआरपी इण्टर कालेज, मुक्तेश्वर बालिका इण्टर कालेज, सहित विभिन्न विद्यालयों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया गया। तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, मदरसों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, दिव्यांगजन, स्कूली छात्र छात्राएं, एनसीसी कैडेट और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन विभाग के द्वारा राष्ट्रध्वज के निर्माता, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पिंगली वेंकैया के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। जिलाधिकारी ने कहा कि आज जिला प्रशासन के तत्वाधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत तिरंगे के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी है। शिराज-ए-हिंद के नाम से प्रसिद्ध जनपद जौनपुर के सभी नागरिक राष्ट्र के प्रति सम्मान रखते है। तिरंगा रैली में जनपद के नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भव्य रैली में हिस्सा लिया। रैली में विशेष रूप से अल्पसंख्यक समूदाय के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकगणों ने रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया है और सन्देश दिया है कि हम सब एक है तिरंगे के सम्मान में सबकुछ न्यौछावर कर देंगे और तिरंगे के सम्मान की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के भीतर राष्ट्र प्रेम जागृत करना, वीर सपूतों को याद करना और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव को प्रदर्शित करना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि 13, 14 और 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। रैली में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांगजन की सराहना करते हुए कहा कि जिस उत्साह और प्रेरणा के साथ दिव्यांगजन ने इस तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया है यह इनकी जिजीवीषा और सकारात्मक ऊर्जा तथा देश प्रेम को प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही जनपद के परिषदीय विद्यालयों सहित समस्त विकास खण्डों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Share Now...