जौनपुर धारा, जौनपुर। सक्षम सेवा एण्ड शिक्षा संस्थान की तरफ से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण शिविर मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कॉलेज जेसीस चौराहा जौनपुर में संचालित किया जा रहा है। कोच प्रदीप कुमार प्रजापति, अश्विनी सिंह और आनंद कुमार की देखरेख में शाम पांच से सात बजे तक सेल्फ डिफेंस, ताइक्वांडो, क्वानकिडो, बेल्ट टेस्ट सिखाया जाता है। इस कैम्प में विभिन्न आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं शिरकत कर रहे हैं। कोच अश्विनी सिंह ने बताया कि कैम्प से चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, माध्यमिक गेम, यूनिवर्सिटी गेम, बेल्ट प्रमोशन टेस्ट, सीबीएसई और फेडरेशन की चैंपियनशिप के लिए तैयार किया जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर क्राइम अपडेट : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत, सिपाही निलंबित
पुलिस का अभियान जारी, अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्त गिरफ्तारजौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...
ताइक्वांडो से सीख रहे हैं सेल्फ डिफेंस

Previous article


