Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरतदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति का किया विरोध

तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति का किया विरोध

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका इण्टर कालेज में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रान्तीय अध्यक्ष चेतनारायण ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति का विरोध करते हुए कहा कि हम इन शिक्षकों को विद्यालयों से बाहर नहीं जाने देंगे। इसके लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेंगे। इसको लेकर हम डायरेक्टर कार्यालय लखनऊ के साथ ही 1दिसम्बर को विधान सभा का घेराव कर चुके हैं। अब न्यायालय एवं विधानपरिषद के समिति को भी अपने पक्ष में निर्णय करने को बाध्य करेगें। प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने शिक्षकों से संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। सुधाकर सिंह ने आए हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा संचालन प्रमोद कुमार सिंह ने किया। इस बैठक में प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, जयशंकर सिंह, अजय सिंह, अंजय सिंह, राजकुमार सिंह, मैनबहादुर सिंह, अरविन्द सिंह, संजय सिंह, इंदुप्रकाश सिंह, मदन गोपाल, संतलाल, नागेश प्रेमचंद्र, प्रदीप सिंह, अविनाश यादव, अखिलेश सिंह, सीताराम मौर्य, बृजेश सिंह, रवीश सिंह, संजयसिंह, सतीश यादव, सुभाषचंद्र, कैलाशनाथ मौर्य, ताड़कनाथ, नरेंद्र कुमार यादव, राजेश मौर्य, सूर्यभान, जयप्रकाश,  कमलेश कुमार, अनिल कुमार यादव, प्रवेश कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, कृपाशंकर यादव, अनिरुद्ध यादव, रामाशंकर, ऋषिराज सिंह, भानु प्रताप सिंह, महेंद्र यादव मौजूद रहे।

Share Now...