जौनपुर धारा, जौनपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इसी कार्यक्रम में गौरीशंकर संस्कृत स्नातकोतर महाविद्यालय सुजानगंज जौनपुर में स्मार्टफोन/टेबलेट वितरण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय कुमार त्रिपाठी ने छात्र एवं छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवानंद चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर हरीश द्विवेदी, अमरनाथ यादव, जितेन्द्र सिंह, गिरीश सिंह, विपिन सिंह सहित अध्यापकगण और गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
तकनीकी शिक्षा के लिए स्मार्टफोन आवश्यक : डॉ.विनय कुमार

Previous article


