Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरढ़ाबे पर मनबढ़ युवकों ने मचाया ताण्डव

ढ़ाबे पर मनबढ़ युवकों ने मचाया ताण्डव

  • कर्मियों संग की मारपीट, तोड़ा सामान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के रामनगर अरसिया मोड़ स्थित एक ढाबे पर बीती रात मनबढ़ युवकों द्वारा जमकर ताण्डव मचाने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान उन्होंने ढाबे पर तोड़फोड़ के साथ ही ढाबा कर्मियों को मार पीटकर घायल भी कर दिया। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम उक्त ढाबे पर मनबढ़ स्वभाव के कुछ युवक खाने पीने आए। खाने-पीने के बाद ढाबा संचालक द्वारा जब पैसे की बात कही गई तो उन सभी को यह बात नागवार लगी और आवेश में आकर तोड़फोड़ करते हुए जमकर ताण्डव करने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने ढाबाकर्मी रमाशंकर, सुनील कुमार व सुरजीत कुमार निवासीगण रामनगर को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया जिसकी सूचना ढाबा संचालक द्वारा पुलिस को दी गई। इधर मौके की स्थिति भांपते हुए वे फरार हो गए। फिलहाल मौके पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया।