― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरड्रोन और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगी मेले की सुरक्षा

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगी मेले की सुरक्षा

  • बुढ़वा मंगल मेले में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी : सीओ प्रतिमा वर्मा
  • दौलतियां हनुमान मंदिर का सीओ प्रतिमा वर्मा ने किया निरीक्षण

मुंगराबादशाहपुर। बुढ़वा मंगल मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम है। मंदिर परिसर व लगने वाले मेला स्थल तथा निकलने वाली दर्शानार्थ झांकियों के निर्धारित मार्ग का क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। गोरैयाडीह गांव स्थित दौलतियां हनुमान मंदिर पर मंगलवार को लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला क्षेत्र पर 20सीसी टीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग पुलिस के देखरेख में होगा। इसके अलावा संपूर्ण मेला क्षेत्र और श्रद्धालुओं के आवागमन के रूट की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि बुढ़वा मंगल मेला की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। शोहदों, जेबकतरों और उचक्कों पर नजर रखकर कार्रवाई करने के लिए मेला क्षेत्र में 50महिला पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे, और साथ ही पूरे मेले क्षेत्र में खोया पाया केंद्र और पुलिस हेल्प डेस्क भी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में डेढ़ सेक्शन पीएसी जवान, दो थाना प्रभारी, दो निरीक्षक,15 उप निरीक्षक, 32सिपाही, पांच ट्रैफिक पुलिस,13महिला सिपाही के अलावा अग्निशमन विभाग व विद्युत विभाग की टीम तैनात रहेगी। सीओ प्रतिमा वर्मा ने थाने में झांकियों के पदाधिकारी, डीजे संचालन और दुकानदारों के साथ बैठकर दुकानों को सड़क से पीछे लगाने, डीजे व झांकी की चौड़ाई और ऊंचाई 10फीट रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही महिलाओं को मंदिर में आभूषण पहनकर न आने की अपील की। कहा कि सीओ प्रतिमा वर्मा ने झांकियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दौलतिया हनुमान मंदिर के अलावा अन्य किसी मंदिर में झांकी न ले जाएं और नई परम्परा की शुरुआत न करें। थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ रोड पर जोड़ने वाले संपर्क मार्ग ईटहरा बॉर्डर,सटवां कटरा चुंगी, राम चौकी, भैरोपुर, समेत मंदिर परिसर तक जोड़ने वाले मार्गों को मंगलवार चार को भोर से लेकर रात्रि नौ तक चार पहिया और दो पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी। प्रतापगढ़ रोड से इटहरा बार्डर पर चार पहिया वाहन पूरी तरह सील रहेगा।

Share Now...