जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर के सुन्दरनगर स्थित सिध्दार्थ हॉस्पिटल के डॉ.लाल बहादुर सिध्दार्थ ने शुक्रवार को एक महिला के पेट से लगभग ६.८किलोग्राम के बच्चेदानी का ट्यूमर ऑपरेशन करके निकाला। बिमार महिला रेनू यादव ग्राम धन्नेपुर तह.पट्टी जिला प्रतापगढ़ की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार महिला कई अस्पतालों से रेफर होकर भटकते हुए सिध्दार्थ हॉस्पिटल पहुँची और अपनी सारी समस्या चिकित्सक को बताई। उसने बताया कि बीएचयू, एसजीपीजीआई, टाटा जैसे बड़े संस्थान से रेफर हो चुकी है। चिकित्सक ने भी अपने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए समस्त जाँच कराकर महिला का उपचार शुरू कर दिया और अन्त: सफल ऑपरेशन से ट्यूमर नाकम गंभीर बिमारी से महिला को मुक्त करा दिया। डॉ.सिध्दार्थ के साथ डॉ.राकेश त्रिपाठी, डॉ.विनोद, डॉ.राजेन्द्र की टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
डॉ.सिध्दार्थ ने ऑपरेशन कर निकाला 6.8किलोग्राम का ट्यूमर



