Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को भारत रत्न डॉ.भीवराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयमें एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन शासन के मंशा के अनुरूप एवं प्राचार्य व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के निर्देश में किया गया। इस अवसर पर डॉ.अम्बेडकर के विचारों, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अंतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्जवलित एवं डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित गणमान्य चिकित्सको, छात्रों एवं कर्मचारियों ने उनके सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकरों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेडिकल कालेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ.ए.ए.जाफरी ने कहा कि ‘डॉ.अम्बेडकर न केवल संविधान निर्माता थें, बल्कि वे एक दूरदर्शी नेता, महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् भी थे। उनकी सोच आज भी हमें प्रेरणा देती है कि हम एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना करें। अन्य चिकित्सको द्वारा क्रमश: डॉ.अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। एम.बी.बी.एस. छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और युवाओं ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अन्त में कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आदर्श यादव ने डॉ.अंबेडकर के विचारो को याद करते हुए बताया कि उनकी कई बातें आज भी प्रेरणा देती है। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ.ले.कर्नल, सीबीएस पटेल, डॉ.अरविन्द पटेल, डॉ.राजश्री यादव, डॉ.चन्द्रभान, डॉ.जितेन्द्र, तुमुल नन्दन, डॉ.अरविन्द यादव, डॉ.बृजेश, डॉ.अर्चना, डॉ.अलिसा अंजुन, डॉ.जयसूर्या, डॉ.पंकज कुमार, डॉ.रिमाशी एवं छात्र/छात्राए तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहें।