Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरडीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट

डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट

  • चार लोगों पर एससीएसटी का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। डिहियां गांव में मंगलवार की रात आई बारात में डीजे पर मनपसंद गीत बजाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने डीजे संचालक की तहरीर पर डिहियां गांव के चार युवकों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। खेतासराय थाना क्षेत्र के बिश्वां गांव निवासी मिठाई लाल गौतम भाड़े पर डीजे बजाता है। मंगलवार को बारात की तरफ से वह डीजे लेकर आया था। द्वारचार के समय डीजे पर मनपसंद गीत बजाने को लेकर डिहियां गांव के कमलेश बिंद, बूने बिंद, केला बिंद, विकास और फूलचंद बिंद से विवाद हो गया। आरोप है कि उक्त लोगों ने डीजे संचालक को मारपीट कर डीजे मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।