― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीएम ने अस्पताल के प्रबंधकों संग की बैठक

डीएम ने अस्पताल के प्रबंधकों संग की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन/प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अस्पताल फायर फाइटिंग सिस्टम के नियमों का पालन करना स्ाुनिश्चित करें।  बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि फॉयर सेफ्टी के लिहाज से जो दिशा निर्देश निर्धारित किए गए हैं उसका कड़ाई से पालन हो। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव यादव सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य व प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Share Now...