जौनपुर धारा, जौनपुर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पट्टी नरेंद्रपुर के चिकित्साधिकारी डा.बब्बन प्रसाद प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की जिला शाखा के अध्यक्ष व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गौराबादशाहपुर के चिकित्साधिकारी डा.विमल कुमार सेठ सचिव चुने गए हैं। सोमवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय जिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन वाराणसी मंडल के सचिव डा.राजीव कुमार जायसवाल की देखरेख में सर्वसम्मति से हुआ। डा.अशोक कुमार व डा.प्रदीप सिंह को संरक्षक पद का दायित्व सौंपा गया। डा.विजेंद्र प्रताप सिंह व डा.अनामिका राय उपाध्यक्ष, डा.श्रीकांत पांडेय व डा.गरिमा गुप्ता उपसचिव, डा.प्रदीप कुमार सिंह आय-व्यय निरीक्षक जबकि डा.विवेक द्विवेदी, डा.जय शंकर मौर्य, डा.सुदर्शन बिंद व डा. दीक्षा केसरवानी कार्यकारिणी सदस्य चुनी गईं।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
डा.बब्बन प्रसाद अध्यक्ष व डा. विमल बने सचिव

Previous article
Next article


