Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरडकैती की योजना बना रहे पांच अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार

डकैती की योजना बना रहे पांच अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार

  • मुंगराबादशाहपुर व मीरगंज पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
  • कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, 13 एटीएम कार्ड, चोरी की दो बाइक के साथ नकदी बरामद

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंगरा व मीरगंज पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह गरियांव रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग कर रहे थे कि थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता मय हमराह भी आ गये और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बातचीत कर ही रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी पवांरा जाने वाले मार्ग पर सुनसान जगह गरियांव के पास दो मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हंै और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस बल हिकमत अमली से नजदीक पहुंची तो जानकारी हुई कि वो पास में स्थित एक पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बना रहे हैं। योजना बना रहे पांचों बदमाशों में मनीष सिंह पुत्र हवलदार सिंह निवासी ग्राम कोछियां थाना सुरियाँवा जनपद भदोही, दीपक यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी ग्राम विलारी बरौत थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज, रोहित गौड़ पुत्र गोपाल गौड़ निवासी ग्राम जमुनीपुरमोड़ थाना कोतवाली भदोही जनपद भदोही, प्रभाकर सिंह उर्फ आँशु पुत्र अनिल सिंह निवासी चमरुपुर नन्दवत थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज, धर्मेन्द्र कुमार गौतम पुत्र सभाजीत गौतम निवासी ग्राम हरदुआ थाना दुर्गागंज जनपद भदोही को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, दो चाकू, 13 एटीएम कार्ड, दो चोरी की मोटरसाइकिल, नकद 3210 रुपया भी बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि ये काफी शातिर किस्म के अपराधी है। इनके ऊपर अनेक जिलों के विभिन्न थानों में अनेक धाराओं में भी कई मुकदमे पहले से ही दर्ज है। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. बृजेश कुमार गुप्ता (थानाध्यक्ष) मीरगंज मय टीम, उ.नि. पन्नेलाल यादव मुंगरा आदि शामिल रहे।