सिकरारा। जिले में शुक्रवार की रात से ही क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। सुबह ठण्ड से लोग इस कदर ठिठुरे रहे कि रजाई के अंदर से निकलने का मन ही नहीं कर रहा था। क्षेत्र के आसपास जैसे गुलजारगंज, कठार, अलीशाहपुर, बथुआवर, ताहीरपुर, सिकरारा, शेरवां, कलवारी जैसे क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर बैठे रहें। आने-वाले समय में अगर इसी प्रकार ठंड बढ़ती रही तो सरकार एवं समाज सेवियों को आगे आकर जगह-जगह अलाव एवं कंबल वितरण को ध्यान में लाना चाहिए। अलाव के लिए जगह-जगह लकडियों की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे ठंड से ठिठुरते लोगों को आराम मिल सके। इसी संबंध में ग्राम सभा रैया गुलजारगंज के प्रधान से पूछाने पर उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह शीतलहर का कहर जारी रहा तो गरीबों में कम्बल का वितरण और अलाव जलाने के लिए लकड़ियों की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाएगी।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
ठंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, अलाव बना सहारा

Previous article


