जौनपुर धारा,जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर के धक्के से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मनिकापुर निवासी रोशन निषाद की पुत्री वंदना और उनकी भतीजी सुमन, जो सर जेपी महाविद्यालय में बीए की छात्राएं थीं, अपने चचेरे भाई आनंद के साथ बाइक से कोल्हुआ बाजार गई थीं। सामान खरीदते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वंदना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर के धक्के से राजा बाजार निवासी ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया, जिसका स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमन को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
ट्रैक्टर के धक्के से छात्रा की मौत, दो घायल



