Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी पर हलकान रही पुलिस

ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी पर हलकान रही पुलिस

  • हुई पूरे ट्रेन की चेंकिग, कई बार खंगालने के बाद संतुष्ट हुई पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मे बम होने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस हाफतीं नजर आई। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को खड़ी करके चेक किया गया। ट्रेन दो घंटे से अधिक समय तक जंघई मे खड़ी रही। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली 22103अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को जैसे ही प्रयागराज स्टेशन से आगे निकली, किसी ने जीआरपी कंट्रोल रूम प्रयागराज को फोन पर सूचना दिया की ट्रेन में एक महिला बैग मे बम लेकर यात्रा कर रही है। वह इंजन के 10वें बोगी में बैठी है। कंट्रोल रूम प्रयागराज ने यह सूचना लखनऊ कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद आरपीएफ व जीआरपी जंघई को सूचना भेजी गई। ट्रेन के जंघई पहुंचने से पहले जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव अपने हमराही विक्रम सिंह नंद किशोर, महेश कुमार के साथ और आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक तिवारी, नागेन्द्र सिह, एएसआई तथा सिपाही हरेन्द्र यादव के साथ सतर्क हो गए। ट्रेन 1.15बजे जैसे ही जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ और जीआरपी के लोगों ने ट्रेन मे चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मीरगंज एसओ रमेश कुमार व जंघई चौकी इंचार्ज निखिलेश तिवारी भी अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरी ट्रेन को खंगालना शुरू कर दिया, ट्रेन को कई बार खंगाला गया। इस दौरान यात्रियों से कहा गया कि कहीं किसी को कोई लावारिस बैग मिला हो तो बता दें, लेकिन कोई बैग नहीं मिला। ट्रेन दो घण्टे से ज्यादा समय तक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। खबर लिखे जाने तक बम निरोधक दस्ते का इंतजार किया जा रहा था, जो प्रयागराज से बुलाई गई।