जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद-वाराणसी रेल प्रखंड मार्ग पर शनिवार की सुबह कोड़री रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय विधवा महिला की मौत हो गई। रेलवे गेटमैन ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर व जीआरपी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पूनम यादव पत्नी स्व. प्रवेश यादव निवासी महिमापुर (खलिप्ता) अपनी घर की गरीबी के कारण जो खाना बनाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था के लिए अपने घर से सुबह में निकली थी। लकड़ी बीनते बीनते वह रेलवे लाइन के किनारे पहुंच गयी और किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो। चार वर्ष पहले पूनम के पति प्रवेश यादव की मौत हो चुकी है जिसके बाद बच्चों के पालन पोषण का भार पूनम के ऊपर था। ससुर भृगुनाथ यादव रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। पूनम अपने घर पर अकेले रहकर दो लड़की एक लड़का और अपनी बूढ़ी सास की जिम्मेदारी लेकर वहन करती थी।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
ट्रेन की चपेट में आने से विधवा महिला की मौत

Previous article
Next article


