Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुरट्रकों की आमने सामने हुए टक्कर में चालक गंभीर

ट्रकों की आमने सामने हुए टक्कर में चालक गंभीर

जौनपुर। लखनऊ-बलिया मार्ग स्थित पिपरौल गांव के पास रविवार भोर में दो ट्रकों के बीच हुए आमने-सामने टक्कर में एक का चालक जहां गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरे का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायल चालक को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

जनपद कानपुर देहात के थाना शिवली निवासी अजीत सोनकर व गोविंद शाहगंज से खाली ट्रक लेकर वापस कानपुर की तरफ जा रहे थे। भोर में लगभग तीन बजे पिपरौल गांव के पास सामने से सीमेंट लादकर आ रहे दूसरे ट्रक से उनके ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें गोविंद व अजीत दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले गई जहां से गोविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक यजुवेंद्र सिंह द्वारा दोनों ट्रकों को बैकहो लोडर के माध्यम से सड़क के किनारे कराकर यातायात बहाल कराया गया।

बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल

कम्मरपुर निवासी चंद्रभान (50) शनिवार देर शाम किसी काम से अमारी गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय शाहगंज-सूरापुर मार्ग पर किसी अज्ञात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां पहुंचाया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Share Now...