Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरटैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिले

टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिले

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के राघव महाविद्यालय उकनी में गुरुवार को महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक कपिलमुनि के हाथों टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को टैबलेट वितरित किए जाने का निर्देश दिया गया था जिसके अनुपालन में गुरुवार को राघव महाविद्यालय उकनी में संस्थापक व प्रबंधक एवं नगर पालिका के चेयरमैन कपिल मुनि द्वारा 60 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। जिसे पाने के बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर अपने सम्बोधन में प्रबंधक कपिल मुनि ने कहा कि इस इंटरनेट के युग में छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में टैबलेट अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य सत्य प्रकाश तिवारी, अशोक गुप्ता सहित सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Share Now...