Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeमनोरंजनटाइगर श्रॉफ की फिल्म का पहले दिन ही बुरा हाल

टाइगर श्रॉफ की फिल्म का पहले दिन ही बुरा हाल

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। आज ये इंतजार खत्म हो गया है और गणपत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को फिलहाल पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस को भी टाइगर की ये फिल्म पसंद आ रही है। हर बार की तरह गणपत में भी टाइगर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। जहां फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है वहीं एडवांस बुकिंग में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब फिल्म का पहले दिन का अर्ली कलेक्शन सामने आ गया है। जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। गणपत में कृति और टाइगर के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। गणपत हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। हालांकि साउथ में इस फिल्म का कुछ खास कलेक्शन नहीं होने वाला है क्योंकि विजय की लियो रिलीज हुई है। टाइगर और कृति की गणपत से पहले दिन अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही थी। मगर ऐसा हो नहीं पाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गणपत ने पहले दिन सिर्फ 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की शुरुआत स्लो हुई है। ये वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है। टाइगर की फिल्म गणपत की टक्कर दिव्या खोसला कुमार की फिल्म यारियां 2 से हुई है। यारियां 2 भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिव्या के साथ मीजान जाफरी पर्ल वी पुरी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। गणपत की बात करें तो इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। वहीं वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है।

Share Now...