बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच अब जाह्नवी के चेन्नई वाले घर का इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस खुद अपने घर का एक-एक कोने से फैंस को रू-ब-रू करा रही हैं। दरअसल, ‘वोग’ ने यूट्यूब पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो जाह्नवी कपूर के चेन्नई वाले घर का है। इस इनसाइड वीडियो में एक्ट्रेस फैंस को अपने घर का टूर करवा रही हैं। इसके साथ ही वो अपने घर से जुड़ी बातें भी बताती दिख रही हैं। इस दौरान जाह्नवी बताती हैं कि ये उनकी मां श्रीदेवी की बनाई पहली प्रॉपर्टी है। इसके साथ ही जाह्नवी ने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की बनाई पहली पेटिंग भी दिखाती हैं, जो बेहद ही खास है। जाह्नवी कपूर के वर्कप्रâंट की करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में वो एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में जाह्नवी के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस नितेश के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बवाल’ में अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आने वाली है। वहीं हाल ही में जाह्नवी फिल्म ‘मिली’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। यह २०१९ में आई सुपरहिट मलयालम फिल्म हेलन की रीमेक है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
ज्हान्वी कपूर ने कराया चेन्नई वाले घर का इनसाइड टूर

Previous article

