जौनपुर धारा, जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार की सबसे छोटी सदस्य और माडलिंग और ऐक्टिंग की दुनिया में तहलका मचाने वाली छोटी बिटिया अतुलिका सिंह ने एक बार फिर से मानवता की मिशाल पेश किया और अपने जन्मदिन पर विशेष रूप से हर बार की तरह अलग ढंग से मनाया। अतुलिका ने हर बार की तरह इस बार भी लख्मीपुर की बस्ती में गरीब असहाय बच्चों के बीच में कपड़े बैग और जरूरत के सामानों का वितरण करके उन बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। अतुलिका सिंह विगत कई वर्षो से अपना जन्मदिन घर पर न मनाते हुए असहाय निर्धन या विशेष बच्चों के बीच में मनाती हैं और उनके बीच समय समय पर कपड़े और जरूरत की सामग्री को वितरित करती है। अपने जन्मदिन पर बच्चों को फल मीठा और जरूरत की सामग्री देकर मनाया। उर्वशी सिंह ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है कभी दूसरों के और ऐसे असहाय लोगों के साथ कोई खुशियां मनाइए तो खुशी दुगनी हो जाती है। उर्वशी सिँह ने कहा कि अतुलिका हमारे घर के लिए एक वरदान के स्वरुप में आयी है जिसमें उनका पूरा परिवार भी साथ रहता है। जन्मदिन में विशेष रूप से ट्रस्ट के नागेंद्र नाथ सिंह, राधिका सिंह, कंचन सिंह, दीक्षा सिंह, चंद्रशेखर राय के साथ सभी बच्चे और अन्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
जौनपुर की बेटी ने अपने जन्मदिन पर फिर की अनूठी पहल

Previous article
Next article


