Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की छोटी-बडी खबरे एक नजर में…
  • कोटेदार पर लगा राशन बेचने का आरोप

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के विक्रमपुर के कोटेदार पर राशन बेचने का आरोप लगाते हुए। एक ग्रामीण ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

आरोप है कि कदहरा व विक्रमपुर का कोटेदार स्वतन्त्र कुमार अंगूठा लगवाने के बावजूद लाभार्थियों को राशन नहीं देता और उसे बेच लेता है। इस आशय का आरोप लगाते हुए विक्रमपुर निवासी मनोज दूबे ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार के विरूद्ध जाँचकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कोटेदार के इस तरह की कार्यप्रणाली से ग्रामीण क्षुब्ध हैं।

  • बालीवाल प्रतियोगिता आज

जौनपुर धारा, खुटहन। त्रिकौलिया गांव में मंडल स्तरीय बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया है। आयोजक राहुल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडल स्तर की एक दर्जन टीमें प्रतिभाग करेंगी। क्षेत्रीय टीमों को भी अपना प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता गांव के मिनी सचिवालय पर आयोजित की गई है।

  • बालीवाल प्रतियोगिता आज

जौनपुर धारा, खुटहन। त्रिकौलिया गांव में मण्डल स्तरीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया है। आयोजक राहुल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडल स्तर की एक दर्जन टीमें प्रतिभाग करेंगी। क्षेत्रीय टीमों को भी अपना प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता गांव के मिनी सचिवालय पर आयोजित की गई है।

Share Now...