जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत गंगापुर मोड़ पर गुरुवार की रात्रि एक बाइक जेसीबी से जा टकरा गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक दीपक कुमार(28) पुत्र अवधनरायन व चन्द्रशेखर(26) पुत्र राधेश्याम निवासीगण बंधवा थाना-मीरगंज गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवाया गया। जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।
― Advertisement ―
जेसीबी से टकरायी बाइक, दो युवक घायल

Previous article
Next article

