जौनपुर धारा,जौनपुर। वाराणसी मण्डल जूनियर में जूडो ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जौनपुर जिले के तरफ से प्रदर्शन करने वाली धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के मोहिउद्दीन पुर गांव निवासी सिद्धि निषाद ने गोल्ड मेडल जीता। बता दें कि वाराणसी में मंगलवार को वाराणसी मंडल जूनियर के अंतर्गत जूडो ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन था। जिसमें जनपद की तरफ से धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के मोहिउद्दीन पुर गांव निवासी 12वर्षीय सिद्धि निषाद प्रदर्शन करने गई थी। सिद्धि ने जिले की तरफ से बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस वाराणसी मंडल जूनियर जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत लिया। जिससे जनपद के साथ-साथ धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र का भी नाम रोशन हुआ। मंगलवार को सिद्धि जब वाराणसी से अपने घर मोहिउद्दीन पुर पहुंची तो प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव फौजी ने सिद्धि को पुष्प गुच्छ देकर और पुरस्कृत करते हुए गांव के तरफ से उसका स्वागत किया। प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव फौजी ने उसके पिता सुदर्शन निषाद से वादा किया कि वह हमेशा हर स्तर से सिद्धि के आगे बढ़ने में सहयोग करते रहेंगे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
जूडो ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिद्धि ने हासिल किया गोल्ड मेडल



