Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजुआ खेलते 5 अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी बरामद

जुआ खेलते 5 अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मालफड़ के 21000रुपये नगद एवं जामातलाशी के 7200रुपये बरामद हुए, साथ 03 मोटरसाइकिल सीज किया गया। खेतासराय पुलिस टीम ने गुरूवार की शाम 17.10 बजे को ईदगाह के पीछे बबुरानी के पास हारजीत की बाजी लगाकर खेल रहे 05 व्यक्तियों को 52 पत्ते ताश के मालफड़ इक्कीस हजार रुपये, तलाशी में  बहत्तर सौ रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मौके से भागने मे सफल रहा। वहीं स्थल पर खड़ी 03 मोटरसाइकिल के कागजात नही प्रस्तुत करने पर धारा 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया। गिरफ्तार लोगों में रवि कुमार पुत्र प्रेमचन्द निवासी पुरानी चौक शाहगंज, जुग्गू पुत्र रशीद, बृजेश मौर्य पुत्र रामनयन मौर्य निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, लक्ष्मीशंकर पाण्डेय पुत्र निर्मलबाबू, गंगेश्वर प्रसाद पाण्डेय पुत्र निर्मलबाबू निवासी वार्ड नं.04 वभनौटी शामिल रहें।