Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी : अमरपाल मौर्य

जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी : अमरपाल मौर्य

युवा महिला गरीब, किसान हमारी ताकत और बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही : अमरपाल मौर्य

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समन्वय समिति, जिला पदाधिकारियों एव मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रुप मे प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य रहे एव विशिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। मुख्य अतिथि अमरपाल मौर्य ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा 7लाख वोट का लक्ष्य रखा है। पाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ बड़े अंतर से जीतना होगा। युवा महिला गरीब, किसान सब हमारी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग स्थानों पर सीधा संवाद किया उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही व संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा हर बूथ पर बंपर जीत के लिए कार्यकर्ता लगातार जनता से संवाद बनाए रखें और 24 अप्रैल को एक साथ सभी बूथ पर टिपिन बैठक का कार्य करे एक बूथ पर कम से कम 200 लोग है। 1955 बूथ है तो समझ लीजिये कितने वोट से आप लोग सीधे जुड़ जाएगे। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि इस चुनावी समर मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और जनता के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और गांव-गांव जाकर किसान हितेषी भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है।अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौपेंगी।जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है। कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर अमरनाथ यादव, अशोक श्रीवास्तव, पियूष गुपता, सुशील मिश्रा, संतोष सिंह, सदीप सरोज, राकेश वर्मा, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, राजू दादा, विजय लक्ष्मी साहू, नागेश्वर पाण्डेय, रवीश पाण्डेय सहित आदि उपस्थित रहे।

Share Now...