― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं को सुरक्षा के बताये उपाय

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं को सुरक्षा के बताये उपाय

जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत सरकार के संकल्प हब फार इम्पावरमेेंन्ट आफ वूमेंन के अन्तर्गत बृजेश इण्टर कालेज, गुलालपुर में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ.जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी बिजय कुमार पाण्डेय द्वारा यौन हिंसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में विस्तार से बताया साथ ही वन स्टॉप सेंटर और 181 महिला हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अन्तर्गत कार्यालय स्थल पर गठित किये जाने वाली आन्तरिक समिति के बारे में भी विस्तार से बताया। बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय द्वारा बच्चों को किशोर न्याय, बालकों का देख-रेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के प्रावधानों के बारे में जानकारी देने के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ.प्र.मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं स्पान्सरशिप योजना के साथ ही 1098चाइल्ड हेल्प लाइन के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष/सचिव सरजू प्रसाद समाजिक एवं स्वैच्छिक संस्था जौनपुर के संजय उपाध्याय द्वारा बालिकाओं का उत्सावर्धन करे हुए कहा गया कि बालिकायें किसी भी स्थिति में बालकों से कम नही है।

Share Now...